मोहम्मद रफी के गाने को इस देश की सेना कैडेट्स में गाया गया!

मोहम्मद रफी के गाने को इस देश की सेना कैडेट्स में गाया गया!

आज पूरा विश्‍व भारत के प्रति एक बड़े आदर और गौरव के साथ देखता है, जिसका एक उदाहरण रूस में देखने को मिला। दरअसल रूस के आर्मी कैडेट्स का ए​क वी​डियो सामने आया है ​जिसमें वह ‘ऐ वतन, हमको तेरी कसम’ गाते सुनाई दे रहे हैं।

पंजाब केसरी पर छपी खबर के अनुसार,जवानों ने मॉस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में यह गाना गाया। 27 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सेना के अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि यह वीडियो कबका है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल 1965 आई फिल्म शहीद के इस देशभक्ति के गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इसे प्रेम धवन ने अपने शानदार म्यूजिक से सजाया था। इस गाने में देशप्रेम कूट-कूट कर भरा है।

वहीं इससे पहले अमेरिका के वाशिंगटन में भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास के दौरान का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अमेरिकी सैनिकों का एक बैंड भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ का धुन बजाता हुआ दिखाई दिया था। इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں