मोदी सरकार पार्ट-2: 100वें दिन पुरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!

मोदी सरकार पार्ट-2: 100वें दिन पुरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल!

केंद्र की मोदी सरकार पार्ट-2 ने अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे कर लिए। इस उपलक्ष्य पर सरकार ने जहां अपनी उपलब्धियों का जमकर बखान किया।

वहीं विपक्षीयों ने विभिन्न मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। इस कड़ी में राहुल गांधी ने भी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सरकार पर तंज तसते हुए कहा है कि बीते सौ दिनों में कोई विकास का काम नहीं हुआ है। उन्होंने अर्थव्यवस्था, म्मू- कश्मीर और एनआरसी जैसे मुद्दों पर सरकार की आलोचना की।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, राहुल ने सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास इससे निपटने की कोई नीति नहीं है। सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग मुद्दों को हवा देती हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सौ दिन बिना किसी विकास कार्य के लिए, लोकतंत्र को तहस-नहस करने के लिए और आलोचना करने वाली मीडिया का गला घोटने के लिए मोदी सरकार को बधाई। उन्होंने कहा कि सरकार के पास स्पष्ट नेतृत्व की कमी है।

ऐसे में हमारी मजबूत अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए सरकार के पास कोई बेहतर योजना नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने इस दौरान ट्वीटर पर हैशटैग-‘सौ दिन कोई विकास नहीं’ नाम एक मुहिम भी चलाई थी, जिससे जुड़कर पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं ने भी ट्वीट किया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस सरकार से लोगों को उम्मीद थी, वह आम आदमी के जिंदगी में राहत लाने वाले कदम उठाएंगी, लेकिन हुआ इसके उलट। कपिल सिब्बल ने सरकार पर जांच एजेंसियों का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि इन दिनों पी चिदंबरम समेत कई कांग्रेस नेता जांच एजेंसियों की रडार पर हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading