नई दिल्ली: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ फाईनल मुक़ाबले में जीईट दर्ज करने वाली इंग्लैंड टीम ने पहली बार विश्व कप जीता है,जिसका जश्न मजकर मनाया गया,ट्रॉफी लेने के बाद जब टीम के खिलाड़ियों ने जब शैंपेन खोलकर जश्न मनाने लगे तो दोनों मुस्लिम क्रिकेटर आदिल रशीद,और मोइन अली दूर चले गए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस्लाम के सम्मान में दोनों मुस्लिम खिलाड़ी हमेशा शैंपेन के साथ जश्न मनाने से दूर रहते हैं,जिसका पूरी दुनिया मे स्वागत हुआ है,वायरल विडियो पूरी दुनिया ने देखा है और दोनों खिलाड़ियों की जमकर तारीफ होरही है।

ट्विटर पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं ये हैं सच्चे, मुसलमान भाई। लोगों के द्वारा ट्विटर पर लिखा जा रहा है कि क्योंकि इस्लाम में शराब को गलत करार दिया गया है, यही कारण रहा कि दोनों ही खिलाड़ी तुरंत वहां से भाग निकले।

गौरतलब है कि विश्व क्रिकेट में ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जो शराब के विज्ञापन से भी खुद को दूर रखते हैं। जैसे साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला अपनी टी-शर्ट शराब की कंपनी का विज्ञापन नहीं लगाते हैं। इसी वजह से उन्हें मैच की आधी फीस भी मिलती है।
Real Muslim's
Masha Allah
#MoeenAli #AadeelRashid
Congratulations
pic.twitter.com/BGP7aaxtsy
— Ajaz Khan (@AjazkhanActor) July 15, 2019
आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार वर्ल्डकप जीता है। इससे पहले वह कई बार फाइनल में जरूर पहुंची लेकिन लकीर इस बार ही पार हुई। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड 242 रन नहीं बना सकी और 241 पर ही रुक गई। जिसके बाद मैच टाई हुआ, सुपर ओवर हुआ और वो भी टाई निकला। और अंत में बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड वर्ल्ड चैंपियन बन गया
Masha Allah
Congratulations