मॉब लिंचिंग: पश्चिम बंगाल में भीड़ ने पीट-पीटकर दो लोगों को मार डाला!

मॉब लिंचिंग: पश्चिम बंगाल में भीड़ ने पीट-पीटकर दो लोगों को मार डाला!

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला गया। इन पर आरोप लगाया गया है कि गाय की चोरी शक में मारा डाला गया है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, यह मामला गुरुवार सुबह कोतवाली थाना अंतर्गत पुटीमारी के पास फुलेश्वरी क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान प्रकाश दास और बाबला मित्र के रूप में हुई है। दोनों ही लोग माथाभांगा इलाके के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुरुवार सुबह पिकअप वैन से गाय लेकर जा रहे थे।

फुलेश्वरी के पास उन्हें कुछ लोगों ने रोक कर पूछताछ करना प्रारंभ कर दिया। इसके बाद वे लोग उन्हें गाय चोर बताकर मारने लगे। सूचना मिलने के बाद टॉपर हॉट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हमलावर भीड़ से छुड़ाया।

दोनों घायलों को कूचबिहार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक संतोष निंबलकर ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों को गाय चोर समझकर मारा-पीटा गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں