‘मैंने पहले ही कहा था क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है’- नितिन गडकरी

‘मैंने पहले ही कहा था क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है’- नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि ‘क्रिकेट और राजनीति’ में कुछ भी हो सकता है. उन्होंने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली नयी सरकार सदन में विश्वासमत जीतेगी. भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को महाराष्ट्र में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन मिला है. फडणवीस के साथ पवार ने भी उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम पर पत्रकारों ने जब भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी की प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि जैसा मैंने पहले भी कहा था, क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है. अब आप मेरे बयान की अहमियत समझ पायेंगे. गडकरी ने कहा कि मैं देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बधाई देना चाहता हूं. वे राज्यपाल द्वारा दिये गये समय अवधि में सदन में बहुमत साबित करेंगे.

फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में स्थिर सरकार बनेगी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि फडणवीस और अजित पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में स्थिर सरकार बनेगी तथा राज्य में विकास होगा.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں