मृतक के भाई को अमेठी डीएम ने कॉलर पकड़कर खींचा, विडियो हुआ वायरल

मृतक के भाई को अमेठी डीएम ने कॉलर पकड़कर खींचा, विडियो हुआ वायरल

अमेठी के मौजूदा डीएम (जिलाधिकारी) प्रशांत शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में अमेठी डीएम प्रशांत शर्मा को एक युवक सुनील सिंह का कॉलर पकड़े हुए देखा जा सकता है. सुनील के साथ खड़े लोगों ने डीएम के एक्शन का विरोध किया, लेकिन वह उन्हें भी डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, मंगलवार की शाम गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिसुनदासपुर निवासी भठ्ठा व्यवसायी विजय सिंह उर्फ सोनू की मुसाफिरखाना रोड पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों के साथ मृतक का परिवार यहां प्रदर्शन कर रहा था.

मंगलवार शाम से ही जारी प्रदर्शनों के बीच बुधवार सुबह किसी तरह मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया. इसके बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर एक बार फिर प्रदर्शन शुरू हो गया और लोग डीएम को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे.

इसी दौरान डीएम प्रशांत शर्मा अचानक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए. धरने के बीच यहां पहुंचे डीएम से जब लोगों ने पुलिस पर हत्याकांड से पहले कार्रवाई ना होने की शिकायत की तो डीएम लोगों पर ही भड़क गए.  यहां डीएम ने सोनू के चचेरे भाई सुनील सिंह से पूरे मामले की जानकारी लेनी शुरू की.

बातचीत चल ही रही थी कि संवेदना के दो शब्द बोलने के बजाए डीएम अपना आपा खो बैठे. डीएम सुनील के भाई को पीछे से शर्ट खींचकर धक्का देते हुए भीड़ के बीच में ले गए. इस दौरान डीएम लगातार सुनील से कह रहे थे कि पहचानो इसमें किसके पास असलहा है.

इस दौरान डीएम लगातार सुनील से कह रहे थे कि पहचानो इसमें किसके पास असलहा है. मृतक के छोटे भाई गौरव सिंह उर्फ बादल ने जब अभद्रता पर आपत्ति जताई तो उसे डांटकर चुप करा दिया.

बुधवार को डीएम अमेठी नाम के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें सुनील सिंह सफाई दे रहे हैं. वीडियो में सुनील ने कहा, प्रिय मीडिया बंधुओं अमेठी से संबंधित डीएम द्वारा मेरे साथ अभद्रता का जो वीडियो दिखाया जा रहा वह एक एडिटेड वीडियो है. जिलाधिकारी महोदय ने हमारी सारी समस्याओं को सुना और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. जिलाधिकारी महोदय से हमारे व्यक्ति संबंध हैं और कई वर्षों से रहे हैं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں