मुहम्मद सलाह से प्रेरित होकर मुस्लिमों से नफरत करने वाले फुटबॉलर ने अपनाया इस्लाम

मुहम्मद सलाह से प्रेरित होकर मुस्लिमों से नफरत करने वाले फुटबॉलर ने अपनाया इस्लाम

लंदन: मिस्र के फुटबॉलर मुहम्मद सलाह से प्रेरित होकर बेन बर्ड नाम के एक मशहुर फुटबॉलर ने इस्लाम कबूल कर लिया है। बता दें की बेन ब्रिटेन के नागरिक है और हमेशा इस्लाम को लेकर उनका नजरिया गलत रहा।

द गार्जियन के अनुसार,  बेन ने “सही रास्ते पर उनका मार्गदर्शन करने” के लिए मुहम्मद सलाह से मिल कर उनका शुक्रिया अदा करने की खवाहिश जाहिर की है ।

बता दें की इस्लामी संस्कृति के बारे में बेन के विचार भ्रामक थे, और मुस्लिमों से नफरत करते थे । इस्लाम के बारे में उनमें गलत धारणाएं भी बन गई थी।

बर्ड ने कहा कि “जब वह पहली बार कॉलेज में एक मुस्लिम से मिले थे, उन्होंने सोचा था कि मुसलमान बुरे होते हैं इनसे दूर रहना ही बेहतर है। हालाँकि, बाद में उन्होंने पाया कि वे सबसे नेक और सच्चे लोग हैं ”

उन्होंने कहा की मोहम्मद सलाह जिस तरह से लोगों से बात करते हैं और लोगों उनसे बात करते हैं, मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ ।

वहीँ बर्ड ने कहा की मैं अपने रोल मॉडल  मुहम्मद सालाह के बारे में रिसर्च भी कर रहा हूँ । अपने रिसर्च के दौरान मुझे पता चला कि सलाहा ने आधी रात को एक आतंकवादी हमले के बाद वहां सुविधाओं को बहाल करने में मदद करने के लिए नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) को 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का दान दिया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں