मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली लड़की कोर्ट में बोली- मेरे प्यार को न दें लव जेहाद का रंग

मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली लड़की कोर्ट में बोली- मेरे प्यार को न दें लव जेहाद का रंग

चंडीगढ़। फिरोजपुर झिरका की एक युवती ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कुछ संगठनों से अपनी जान को खतरा बताया है। इस लड़की ने एक मुस्लिम लड़के से प्रेम विवाह किया है। लड़की ने हाई कोर्ट में कहा कि कुछ संगठन उनके प्यार को लव जेहाद का रंग दे रहे हैं।

हाई कोर्ट के आदेश पर लड़की अदालत में पेश हुई। लड़की ने बेंच को बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है। उसे पुलिसकर्मियों व परिजनों से जान का खतरा है। लड़की ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश हो रही है। मुस्लिम युवक से शादी को लव जेहाद बताकर कुछ लोग उसका घर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

19 साल की इस लड़की ने हाई कोर्ट को बताया कि उसने अपनी मर्जी से मुस्लिम लड़के से शादी की है। उन्हें ट्राईसिटी में कहीं रखा जाए, क्योंकि हरियाणा में उसकी जान को खतरा है। हाई कोर्ट ने लड़का और लड़की दोनों को पंचकूला भेजने के आदेश दिए। भारी सुरक्षा के बीच उन्हें हाई कोर्ट से पंचकूला के सेफ हाउस भेज दिया गया।

लड़की का केस लड़ने वाले वकील को परेशान करने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा पुलिस को जमकर फटकार लगाई। हाई कोर्ट ने पूछा कि किस आधार पर वकील के रिश्तेदारों को जेल में डाला गया। एक बार तो हाई कोर्ट ने डीजीपी को बुलाने के आदेश जारी कर दिए, लेकिन बाद में उन्हें निजी हलफनामा सौंपने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि तुरंत वकील को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں