मुश्किल में फसे MIM विधायक, अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज

मुश्किल में फसे MIM विधायक, अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज

हैदराबाद और करीमनगर में अदालतों में अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ दो शिकायतें दायर की गई हैं जिनमें उन पर पिछले महीने ‘घृणा भरे’ भाषण देने का आरोप लगाया गया है. वकील काशिमशेट्टी करुणासागर ने गुरुवार को यहां 14वें अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दायर की जिसमें ओवैसी पर पिछले महीने करीमनगर में घृणा भरे भाषण देने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने की मांग की.

बुधवार को वकील बी महेंद्र रेड्डी ने ओवैसी के खिलाफ करीमनगर की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि एआईएमआईएम विधायक की टिप्पणियों ने दो समुदायों के बीच शत्रुता को उकसाया तथा समाज में शांति बिगाड़ी.

गौरतलब है कि करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके 15 मिनट वाले बयान से अभी भी काफी लोग दहशत में हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें आरएसएस, बजरंग दल और बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है. बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी का एक भाषण हमेशा काफी सुर्खियों में रहा था.

उन्होंने 2013 में कहा था कि हम (मुसलमान) 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने इसी बयान को फिर से दोहराया. इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading