मुरादाबाद: पुलिस झड़प में इनामी बदमाश गिरफ़्तार

मुरादाबाद: पुलिस झड़प में इनामी बदमाश गिरफ़्तार

मुरादाबाद: उत्तरप्रदेश के ज़िला मुरादाबाद के कट घर इलाक़े में पुलिस झड़प में 25 हज़ार रुपय का इनामी बदमाश ज़ख़मी हो गया जिसे गिरफ़्तार कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात तक़रीबन साढे़ नौ बजे पुलिस कट घर इलाक़े में चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कार सवार बदमाश को रोकने की कोशिश की।

ख़ुद को घिरता हुआ देख वो पुलिस पर फायरिंग करते हुए फ़रार होने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिससे वो ज़ख़मी हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। ज़ख़मी बदमाश ने अपना नाम उसमान बताया है । वो अमरोहा ज़िले के दवा रस्सी गाव का रहने वाला है।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading