मुख्यमंत्री रुपाणी ने कहा गुजरात में तेज़ी से धर्मपरिवर्तन कर रहे हैं हिन्दू,94 प्रतिशत आवेदन हुए प्राप्त, देखिए

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले राज्य गुजरात से धर्म परिवर्तन को लेकर चोंकाने वाले आँकड़े सामने आये हैं,रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में धर्म परिवर्तन के 94 फीसदी आवेदन हिंदुओं के हैं जबकि मुस्लिम के सिर्फ 1.2 प्रतिशत। राज्य सरकार ने विधानसभा में यह जानकारी दी।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा धर्म परिवर्तन से जुड़े आवेदनों के बारे में जानकारी मांगी गई थी। विधायकों ने इसके लिए राज्य के गृह विभाग से इस संबंध में सभी आंकड़ों के साथ-साथ किस जिले से सबसे ज्यादा लोगों ने आवेदन किए या है इसकी भी जानकारी मांगी थी।

राज्य के गृह मंत्रालय के प्रभार संभालने वाले मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया ने लिखित जवाब में बताया पिछले दो साल में 31 मई 2019 तक कुल 911 लोगों ने आवेदन किए इनमें से 863 आवेदन हिंदूओं के थे जिन्होंने अलग-अलग धर्म को अपनाने के लिए आवेदन किया था। इनमें 36 मुस्लिम, 11 ईसाई और एक इस्माली खोजा और एक बौद्ध धर्म से है। सरकार ने बताया कि इनमें से 689 लोगों को अनुमित दे दी गई है।

सूरत और जूनागढ़ और आणंद से सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं । सूरत के 474 हिंदूओं ने धर्म परिवर्तन के लिए आवेदन किया है जबकि इस जिले से मात्र 11 मुस्लिमों ने आवेदन किया है। इससे साफ है कि सेंट्रल गुजरात के लोगों ने धर्म परिवर्तन के लिए सबसे ज्याादा आवेदन किए हैं।

मालूम हो कि गुजरात सरकार ने 2008 में धर्म परिवर्तन को लेकर कानून बनाया था। इसके तहत अगर किसी भी महिला या पुरुष को अपने धर्म में परिवर्तन करना है तो उसे सरकार से अनुमित लेना अनिवार्य है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading