मियां भाई गाने पर डांस करने के आरोप पर ओवैसी ने कहा- मेरा इशारा..?

मियां भाई गाने पर डांस करने के आरोप पर ओवैसी ने कहा- मेरा इशारा..?

असदुद्दीन ओवैसी बोले, मैं शुरू से संगीत को पंसद नहीं करता हूं और आगे भी नहीं करूंगा। मेरा ऐसा कोई शौक नहीं है। मैं पतंग की डोर खींचने का इशारा कर रहा था, जिस पर ऑडियो जोडकर डांस की तरह पेश कर दिया गया। यह गलतफहमी है

हैदराबाद से सांसद और एमआईएमए अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी विवादों में फंस गए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक रैली को संबोधित करने के बाद मियां भाई गाने पर डांस किया था। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

हालांकि अब ओवैसी का कहना है कि उन्होंने डांस नहीं किया, बल्कि वो तो अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पतंग का इशारा कर रहे थे, जिसे डांस समझ लिया गया।

नई दुनिया पर छपी खबर के अनुसार, असदुद्दीन ओवैसी बोले, मैं शुरू से संगीत को पंसद नहीं करता हूं और आगे भी नहीं करूंगा। मेरा ऐसा कोई शौक नहीं है। मैं पतंग की डोर खींचने का इशारा कर रहा था, जिस पर ऑडियो जोडकर डांस की तरह पेश कर दिया गया। यह गलतफहमी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी भी किस्तम आजमा रही है। प्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाकों में पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ओवैसी भी खुलकर प्रचार रहे हैं।

बीती 17 अक्टूबर को असदुद्दीन ओवैसी ने औरंगाबाद के पैठान गेट पर रैली को संबोधित किया था। यहां लोगों ने ओवैसी का अलग अंदाज देखा। ओवैसी ने भाषण के दौरान भी पतंग की डोर खींचने का इशारा किया।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading