नई दिल्ली: ICC विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुक़ाबले में टीम इण्डिया को न्यूज़ीलैंड के हाथों शिकस्त मिली थी,इसके साथ ही भारत का सफर खत्म होगया,लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार गई।
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इस हार का जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ धोनी को बताया है. योगराज सिंह ने NNIS स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि धोनी की धीमी पारी टीम इंडिया को ले डूबी. योगराज ने कहा, ‘रवींद्र जडेजा क्रीज पर आए और उन्होंने बेफिक्र होकर ताबड़तोड़ अंदाज में बड़े शॉट खेले. धोनी दूसरी तरफ बल्लेबाजी कर रहे थे. धोनी जडेजा को शॉट मारने के लिए कह रहे थे. इससे पहले धोनी ने पंड्या को भी स्पिनर्स के खिलाफ शॉट खेलने को कहा।

योगराज ने आगे कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी, तुमने इतना क्रिकेट खेला है. क्या तु्म्हें इस बारे में नहीं पता कि क्या करना है और क्या नहीं? धोनी तुम्हें इतनी हाफ वॉली मिली जिसपर तुम लंबे छक्के लगा सकते थे, लेकिन उस समय तुम्हें क्या हुआ, क्या तुम चिंता में थे कि कहीं तुम आउट ना हो जाओ. आखिर में क्या फर्क रह गया?’
आपको बता दें योगराज सिंह धोनी के खिलाफ अकसर बयानबाजी करते रहते हैं. योगराज ने हाल ही में रायडू के संन्यास का ठीकरा धोनी के सिर पर फोड़ा था. योगराज सिंह ने न्यूज 18 से भी खास बातचीत में खुलासा किया था कि एक बार धोनी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया था कि उनका थप्पड़ मारने का मन हो गया था।

योगराज ने बताया कि चंडीगढ़ के ताज होटल में दिलीप वेंगसरकर ने मुझे धोनी से मिलाया. उस समय धोनी ने मुझसे बुरा बर्ताव किया. योगराज ने कहा वो उसके बाद कमरे से बाहर आ गए. उसके बाद धोनी भी कमरे से बाहर आए मेरी तरफ मुड़ कर देखा और मुझे आंखे दिखाई।
योगराज सिंह के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के बीच मैदान पर भी तू-तू मैं-मैं हो चुकी है. योगराज का कहना है कि धोनी युवराज से चिढ़ता था. इसीलिए उसके करियर के पीछे पड़ा।