नई दिल्ली: आगामी महीनों में कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं,जिसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियाँ कमर कस रही हैं,महाराष्ट्रा के अलावा झारखण्ड में भी चुनाव होना है इसके भाजपा ने मेहनत शुरू करदी है।
झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दिन-रात प्रदेश में हुए विकास कार्यों के प्रचार प्रसार में जुटे हैं। जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध गति से बिजली की आपूर्ति भी शामिल है। लेकिन, उनके इस दावे की पोल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने खोल दी है।

साक्षी धोनी ने बिजली की कटौती से परेशान होकर ट्वीट किया कि रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है। साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पांच घंटे से बिजली न होने का का कोई कारण नहीं है, मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है।
शाम 4.37 बजे किए गए अपने इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मुझे आशा है कि इस समस्या का संबंधित अथॉरिटी द्वारा संज्ञान लिया जाएगा।

बता दें कि रांची शहर में आए दिन हो रही बिजली कटौती से शहरवासी परेशान हैं। आने वाले चुनाव में विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source