महिला वेटनरी डॉक्टर की रेप हत्या: दुसरे इलाके का मामला बताकर पुलिस ने चार घंटे बाद लिया FIR!

महिला वेटनरी डॉक्टर की रेप हत्या: दुसरे इलाके का मामला बताकर पुलिस ने चार घंटे बाद लिया FIR!

हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को तेलंगाना में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला शादनगर थाने की सीमा में बताया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया है कि आरोपी लॉरी चालक और सफाईकर्मी हैं। बता दें कि महिला पशु चिकित्सक का जला हुआ शव गुरुवार को तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके में पाया गया।

बाद में शव की पहचान की गई। शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस को संदेह है कि हत्या से पहले महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न हुआ था।

इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार शाम तक हैदराबाद पुलिस इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी मीडिया के सामने रख सकती है। इस घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है, सभी लोग इसकी घोर निंदा कर रहे हैं।

यहां तक कई लोग राज्य में इस जघन्य अपराध के विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। वे लोग उस जिले में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की व्यक्तिगत निगरानी करने का वादा किया। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने कहा कि सरकार पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय दिलाएगी।

पीड़िता के कपड़े, जूते और शराब की बोतल पुलिस ने टोल प्लाजा के पास बरामद की, जहां उसने अपनी पंचर हुई स्कूटी खड़ी की थी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने अपनी बहन को रात करीब 9.45 बजे फोन किया था। उसका वाहन पंचर हो गया था और किसी ने उसे मदद करने की बात कही थी। उन्होंने उसके वाहन को ठीक कराने का वादा किया था।

बहन ने पुलिस को बताया है कि उसने महसूस किया कि पीड़िता को पास खड़े कुछ ट्रक ड्राइवरों से खतरा महसूस हो रहा था। पीड़ित की बहन ने उसे वाहन वहीँ छोड़ने, टोल प्लाजा पर जाने और कैब से घर लौटने की सलाह दी थी।

हालांकि, जब बहन ने बाद में उसे फोन किया, तो उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने रात करीब 11 बजे पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और गुरुवार सुबह पुलिस को शादनगर के पास पीड़िता का शव मिला।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading