महिला तहसीलदार को जिंदा जला कर हत्या मामलें ने पकड़ा तूल!

महिला तहसीलदार को जिंदा जला कर हत्या मामलें ने पकड़ा तूल!

महिला तहसीलदार को उनके कार्यालय में जिंदा जलाकर मारने की घटना के अगले दिन मंगलवार को उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई। ड्राइवर उन्हें बचाने की कोशिश में जल गया था और गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। अब्दुल्लापुरमेट में तहसीलदार विजया रेड्डी (37) को उनके कार्यालय में सोमवार दोपहर सुरेश ने कथित रूप से कुछ जमीन विवाद के चलते जिंदा जला दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, विजया को बचाने की कोशिश करते हुए दो कर्मचारी भी घायल हो गए, जिनमें विजया के ड्राइवर गुरुनाथम भी थे। घटना में हमलावर भी करीब 60 प्रतिशत जल गया और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने बताया, ‘‘गुरुनाथम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।’’

पुलिस सुरेश के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। उसके फोन विवरण को खंगाल रही है और जमीन के दस्तावेजों की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच के आधार पर भागवत ने बताया, ‘‘ऐसा लगता है कि किसी जमीन विवाद के चलते हमला हुआ है। उसने ऐसा क्यों किया या किसी ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया, ये जांच के दौरान पता चलेगा।’’

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading