महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा: अरविंद केजरीवाल

महिलाएं आगे बढ़ेंगी तभी देश आगे बढ़ेगा: अरविंद केजरीवाल

आज भाईदूज है। दिल्ली की सभी बहनों को इस भाई की तरफ से भाईदूज की बधाई। हमारी दिल्ली की सभी बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आज से दिल्ली की सभी बसों डीटीसी, कलस्टर में आपकी की यात्रा आज से फ्री है। आपको कोई टिकट नहीं लगेगा। इससे आपलोगों को बहुत मदद मिलेगा। हम देखते हैं कि हमारे देश में महिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते। हमारे देश की महिलाएं किसी से कम नहीं है।

जब भी उन्हें बराबर का अवसर मिला, उन्होंने कमाल कर दिखाया। वह चाहें खेल की दुनिया हो,पढ़ाई की दुनिया हो, अंतरिक्ष की दुनिया हो, चाहे वह बिजनेस की दुनिया हो। जब भी महिलाओं को बराबर के अवसर मिले हैं, उन्होंने कमाल कर दिखाया है। लेकिन हमारे समाज की जो संरचना है, महिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते। मैं कुछ आंकड़े देकर बताता हूं।

दिल्ली में कामकाजी लोगो में सिर्फ 11 फीसद ही महिलाएं हैं, 89 प्रतिशत आदमी है। इसका मतलब उन्हें बराबरी के अवसर नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में रोजना सफर करने वाली सिर्फ 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। बस मे रोजना सफर करने वालों में महज 30 प्रतिशत महिलाएं हैं। पुरूष 70 प्रतिशत हैं। इससे साफ है महिलाओं को बराबरी के अवसर नहीं मिलते। अगर कहीं पर एक फैक्ट्री हो या कोई जगह हो, वहां नौकरी पर रखा जाए तो महिलाओं को कम पैसे दिए जाते हैं, पुरूषों को अधिक पैसे दिए जाते हैं।

हमारे समाज में कुछ लोग कोख में बच्चा पता करते हैं। अगर उन्हें पता चल जाए कि लड़की है तो गर्भपात करा लेते हैं। हमारे समाज में किसी के पास दो बच्चा है। एक बेटा, एक बेटी। अगर पिता के पास एक बच्चे को पढ़ाने की हैसियत हो तो वह बेटे को पढ़ाते हैं बेटी को नहीं। इस तरह की कई असमानताएं है। मैं कई लोगों को जानता हूं जिनकी बेटी का कॉलेज या स्कूल दूर है, आने जाने का खर्च नहीं है तो उसकी पढ़ाई रूक जाती है।

आज यह कदम हम उठा रहे हैं, जिससे ऐसी सभी बहनों, बेटियों को मौका मिलेगा पढ़ाई है। उनकी पढ़ाई अब नहीं छुटेगी। किसी बहन को दूर नौकरी करने जाना है तो उसे यह नहीं सोचना पड़ेगा कि कितना किराया लगेगा। दिल्ली की सरकार ने आपका किराया मुफ्त कर दिया है। इससे बराबरी का मौका मिलेगा। यह महिलाओं को बराबरी का अवसर दिलाने में बड़ा कदम साबित होगा।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading