महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 51 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का….

कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई इस सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी नाम शामिल है।

मंबई: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई इस सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। सूची में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित विलासराव देशमुख के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का भी नाम शामिल है।कांग्रेस ने महाराष्ट्र की लातूर शहर सीट से अमित देशमुख और भोकर सीट से अशोक चव्हाण को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने संकेत दिए थे कि महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच गठबंधन में कांग्रेस को ज्यादा सीट मिल सकती है और पार्टी 125 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। पार्टी की 51 सीटों के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में ये नाम शामिल हैं:

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading