नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तरफ अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की दूसरी सूचि जारी करदी है जिसमें चार नामों का ऐलान किया गया है।
महाराष्ट्र Aimim के अध्यक्ष औरँगाबाद से सांसद सैयद इम्तियाज जलील ने प्रत्याशियों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए चार नामों का ऐलान किया है।

इस सूची में सांगोला से शंकार भगवन सारगर, शोलापुर सेंट्रल से फारूक मकबूल , शोलापुर उत्तर से शोफिया तौफीक और पुणे से हिना शफीक मोमिन का नाम शामिल है। इससे पहले एआईएमआईएम ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। अब पार्टी ने कुल साथ उमीदवारों के नामो का एलान कर चुकी है।

बता दें की प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाडी से गठबंधन तोड़ दिया था। पार्टी ने कहा था कि सीटों के बंटवारों पर बातचीत के दौरान सहमति नहीं बन सकी।

लेकिन सूत्र अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश अंबेडकर और ओवैसी के बीच अभी भी गठबंधन की संभावना है,क्योंकि दोनों तरफ से अभी बातचीत का सिलसिला जारी है।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source