नई दिल्ली: आज सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में सरकार को बनाने को चल गठजोड़ पर अपना फैसला सुना दिया है,काँग्रेस एनसीपी शिवसेना के एकजुट होने के बाद अब भाजपा के मुख्यमंत्री फडणवीस की अग्नि परीक्षा होनी है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आदेश दिया है कि यह फ्लोर टेस्ट बुधवार शाम 5 बजे से पहले होगा। फ्लोर टेस्ट का लाइव टेलिकास्ट भी होगा। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की जस्टिस एनवी रमन्ना, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने यह फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा के सभी निर्वाचित सदस्य 27 नवंबर को शपथ लेंगे। हम महाराष्ट्र के राज्यपाल से अनुरोध करते हैं कि वह 27 नवंबर को विश्वास मत सुनिश्चित करें।’ उच्चतम न्यायालय ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा।
कोर्ट ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत के दौरान गुप्त मतदान नहीं होगा, पूरी प्रक्रिया पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए।वहीं, शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की ओर से कोर्ट में पेश कपिल सिब्बल ने मांग की कि अदालत सीएम देवेंद्र फडणवीस पर महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लेने पर रोक लगाए।
बता दें कि भाजपा और शिवसेना गठबंधन, दोनों बहुमत होने का दावा कर रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस ने अदालत में याचिका डाली है। उधर, अपनी सरकार के खिलाफ दी गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के ऐलान से पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित पुलिस मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source