महाराष्ट्र में भयंकर सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

महाराष्ट्र में भयंकर सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत, 20 घायल

महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है. घटना रविवार रात की जहां धुले जिलें बस औ कंटेलर की आपस में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 20 लोगों घायल हो गई है जिनमें 8 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा धुले जिले के दोंडाईचा गांव के पास हुआ जो शहादा-औरंगाबाद रोड पर स्थित है. जिस बस की कंटेनर से भिड़ंत हुई उसमें 45 यात्री सवार थे. जानकारी के मुताबिक बस शहादा से औरंगाबाद की तरफ जा रही थी.

घटना के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायल यात्रियों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है. हालांकि बस और कंटेनर की भिड़त कैसे हुई इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है.

इससे पहले उत्तराखंड में भी एक भयानक हादसा हो गया था जिसमें एक बस पर पहाड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई थी. हादसा चमोली लामबगड़ के पास हुआ था. इसके अलावा  टिहरी गढ़वाल में भी बड़ा हादसा हुआ था जहां स्कूल वैन के खाई में गिरने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी. इसके अलावा कई बच्चे घायल भी हो गए थे.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں