महाराष्ट्र में कांग्रेस का बड़ा मुस्लिम चेहरा एवं पूर्व मंत्री शिवसेना में शामिल !

महाराष्ट्र में कांग्रेस का बड़ा मुस्लिम चेहरा एवं पूर्व मंत्री शिवसेना में शामिल !

महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े मुस्लिम चेहरों में एक पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए औरंगाबाद जिले की सिलोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सत्तार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास पर उनकी मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए हैं.

उन्होंने इसी साल हुए आम चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक के रुप में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख रावसाहेब दानवे की मदद की थी, जो जालना लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। सिलोद विधानसभा क्षेत्र जालना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

सत्तार पिछली कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में पशुपालन मंत्री थे। सत्तार को शिवसेना में शामिल करने के बाद ठाकरे ने संकेत दिया कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट दिया जा सकता है।

उद्धव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मैं शिवसेना को सिलोद विधानसभा क्षेत्र से जीतते देखना चाहूंगा। यह हमारे लिये महत्वपूर्ण सीट है।’

हालिया कुछ हफ्तों में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कई नेता या तो भाजपा या फिर शिवसेना का दामन थाम चुके हैं।

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں