नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने बिगुल बजा दिया है,ओवैसी और अंबेडकर के बीच रिश्तों में दरार आगई है,वंचित बहुजन अघाड़े और ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन टूट गया है।

ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन महाराष्ट्रा अध्यक्ष ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करदी है,तीन विधानसभा सीटों के लिए AIMIM ने अपने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।
वडगाओं शेरी पुणे से दनियाल रमेश लंदगे, मालेगांव सेंट्रल से मु्फ्ती मोहम्मद इस्माइल अब्दुल खालिक और मोहम्मद फिरोज खान(लाला) को उत्तरी नांदेड़ विधानसभा से टिकट दिया गया है।

जहां एक ओर AIMIM ने तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, वहीं कांग्रेस और बीजेपी समेत कई पार्टियां अभी मंथन कर रही हैं. इसी के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को सीट बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा की. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सिर्फ 2 महीने का वक्त ही बाकी है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन को रोकने के लिए कांग्रेस कई क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भी समझौता कर सकती है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और राकांपा राज्य में अपने बीजेपी विरोधी गठबंधन में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(एमएनएस) को भी शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।
2014 के चुनाव में, बीजेपी ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि शिवसेना को 62 सीटें मिली थीं. कांग्रेस और एनसीपी को क्रमश: 42 व 41 सीटों के साथ संतुष्ट होना पड़ा था. AIMIM के खाते में भी एक सीट आई थी।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source