
भाजपा पार्षद रवींद्र खरात, उनके परिवार के तीन सदस्यों और बेटे के दोस्त की तीन अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर हत्या कर दी। घटना महाराष्ट्र के जलगांव में भुसावल की है। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने खरात और अन्य पर गोलियां चलाईं और चाकू से हमला किया। मामले में पुलिस ने तीनों हमलावरों को गिरफ्तार किया है। जांच चल रही है।
घटना रविवार देर रात हुई जब पार्षद रवींद्र (55) और उनके परिजन अपने घर में थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि देशी पिस्तौल और चाकू लिए हमलावर रवींद्र के घर में दाखिल हुए और गोलियों की बरसात कर दी। हमले को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए लेकिन बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन, इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। हमले में खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटे प्रेमसागर (26) और रोहित (25) समेत एक अन्य व्यक्ति गजरे की मौत हो गई। वारदात के पीछे की असल वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source