महबूबा मुफ़्ती को झटका, पार्टी के 6 नेता बीजेपी में शामिल !

महबूबा मुफ़्ती को झटका, पार्टी के 6 नेता बीजेपी में शामिल !

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी को बड़ा झटका लगा है. जम्मू-कश्मीर विधान परिषद् के सभापति हाजी अनायत अली बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उनके साथ छह अन्य नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया. सोमवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की. इसके बाद बीजेपी हाजी अनायत छह नेताओं के साथ शामिल हो गए.

उनका स्वागत करते हुए लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र बनाए जाने के निर्णय से लेह और कारगिल जिलों सहित पूरा क्षेत्र खुश है. अनायत अली ने कहा कि मुस्लिम बहुल जिले कारगिल के लोगों ने भले ही लद्दाख के लिए केंद्र शासित क्षेत्र का दर्जा नहीं मांगा हो लेकिन घोषणा के बाद वे खुश हैं क्योंकि इससे केंद्र मामलों को सीधे तौर पर देखेगा जिसमें विकास परियोजनाएं भी शामिल हैं.

बीजेपी ने कहा कि पार्टी में शामिल अन्य नेताओं में मोहसीन अली, जहीर हुसैन बाबर, काचो गुलजार हुसैन, असदुल्ला मुंशी, मोहम्मद इब्राहिम और ताशी सेरिंग हैं.
बता दें कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नजरबंद है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीडीपी के अन्य कई पूर्व मंत्री जो महबूबा मुफ्ती के काफी नजदीक रहे हैं, भी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading