महबूबा मुफ़्ती की बेटी सना इल्तिजा का बड़ा बयान, कहा- मेरी मां के साथ गलत…

महबूबा मुफ़्ती की बेटी सना इल्तिजा का बड़ा बयान, कहा- मेरी मां के साथ गलत…

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नजरबंद हैं। महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किए जाने के खिलाफ उनकी बेटी सना इल्तिजा ने कहा कि मेरी मां के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा है वह सही नहीं है, मेरी मां आतंकवादी नहीं हैं। एक टीवी चैनल पर बोलते हुए सना ने कहा कि सरकार मुझे मेरी मां से नहीं मिलने दे रही है, पिछले तीन हफ्ते से मैं उनसे नहीं मिल सकी हूं।

सना ने कहा कि मेरी मां को काल कोठरी में कैद करके रखा गया है, सरकार उनकी उत्साह को खत्म कर देना चाहती है। सना ने सरकार से अपील की है कि घाटी में एक बार फिर से संचार के साधनों को बहाल किया जाए, ताकि लोगों को जरूरी सेवाएं हासिल हो सके। घाटी में लोगों की दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं। सना ने दावा किया है कि वह और उनके परिवार के सदस्य 5 अगस्त से उनकी मां से संपर्क नहीं कर सके हैं, उन्हें जबसे हिरासत में लिया गया है, हम उनसे बात तक नहीं कर सके हैं।

सना ने कहा कि मुझे यह नहीं समझ आ रहा है कि आखिर मेरी मां को क्यों कैद किया गया है, मेरी मां आतंकवादी नहीं हैं, वह दो पूर्व मुख्यमंत्री हैं, दो बार सांसद रही हैं, जिस तरह से उनके साथ बर्ताव किया जा रहा है, उन्हें शर्मिंदा किया जा रहा है, वह बिल्कुल भी मेरी समझ से परे है। मेरी मां के साथ सुरक्षाकर्मी किसी अपराधी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। मैंने प्रशासन को अपनी मां से मिलने के लिए कई पत्र लिखे, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। मीडिया में आने के बाद सरकार की ओर से कहा गया है कि मैं अपनी मां से मिल सकती हूं, लेकिन अभी भी कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں