
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में धार्मिक सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए एक सिख व्यक्ति ने गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के पवित्र महीने के दौरान एक मस्जिद के लिए जमीन दान की।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता सुखपाल सिंह बेदी ने रविवार को जिले में पुरकाजी शहर में एक कार्यक्रम में यह ऐलान किया।
उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारूकी को 900 वर्ग फुट प्लॉट के लिए जमीन के दस्तावेज सौंप दिए। पुरकाजी शहर में एक बड़ी आबादी मुसलमानों की है।
बेदी ने सभी लोगों से समान और आदर के साथ व्यवहार करने की गुरु नानक देव की शिक्षाओं का हवाला देते हुए कहा कि वह शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द्र का संदेश देना चाहते हैं। दोनों समुदायों के लोगों ने भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस पहल का स्वागत किया।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source