मलेशिया में डॉक्टर ज़ाकिर नाइक पर लगा प्रतिबंध!

मलेशिया में डॉक्टर ज़ाकिर नाइक पर लगा प्रतिबंध!

हिंदुओं के विरुद्ध नस्‍लीय टिप्‍पणी के आरोप में घिरे इस्लामिक धार्मिक उपदेशक जाकिर नाईक पर मलेशिया के राज्‍य मेलाका ने धार्मिक भाषण देने पर बैन लगा दिया है।

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार मेलाका के सीएम आदिली जाहरी ने कहा है कि ‘हम यहां सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए हमने जाकिर नाइक को यहां धार्मिक भाषण देने या लोगों को इकठ्ठा करने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

उल्लेखनीय है कि मेलाका इस तरह जाकिर पर पाबंदी लगाने वाला मलेशिया का सातवां प्रदेश हो गया है। इससे पहले जोहोर, सेलांगोर, पेनांग, केदाह, परलिस और सरावाक राज्‍य अपने यहां जाकिर नाइक के धार्मिक भाषण देने पर बैन लगा चुके हैं।

इस बीच भारत से भागकर मलेशिया में रह रहे विवादित इस्‍लामी उपदेशक जाकिर नाइक से हिन्दुओं के खिलाफ नस्‍लीय टिप्‍पणी करने के इल्जाम में मलेशियाई सरकार की एजेंसी पूछताछ करेगी।

इस सिलसिले में उसको समन जारी किया जाएगा। जाकिर नाइक ने हाल में मलेशिया के मुस्लिम बहुल होने के बाद भी हिंदुओं के पास काफी सारे अधिकार होने की बात कही थी।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, जाकिर नाइक ने कहा कि मलेशिया में हिंदुओं को भारत में अल्‍पसंख्‍यक मुस्लिमों के अनुपात में 100 गुना ज्यादा अधिकार मिले हैं। इस नस्‍लीय टिप्‍पणी का भारतीय समुदाय ने कड़ा विरोध जताया था। इसे आपसी भाई-चारे, सौहार्द और समानता के अधिकार के विरुद्ध भड़काऊ टिप्‍पणी के रूप में देखा गया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں