मलाइका अरोड़ा को उनके अंगों के रंगों की वजह से नहीं मिलता था काम!

मलाइका अरोड़ा को उनके अंगों के रंगों की वजह से नहीं मिलता था काम!

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में खुलासा किया कि जब उन्होंने शोबिज़ की इस इंडस्ट्री में कदम रखा था, उस वक्त उन्हें उनके त्वचा के रंग की वजह से कई बार काम नहीं मिला। उनकी जगह किसी ऐसे को तरजीह दी गई जिसका रंग साफ या कहें गोरा था।



जागरण डॉट कॉम के अनुसार, मलाइका ने कहा, “मैं उस समय इंडस्ट्री में आई थी जिस वक्त गोरी त्वचा को सुंदर माना जाता है और वहीं गेंहुए रंग को खूबसूरत नहीं माना जाता था। मुझे हमेशा गहरे रंग की त्वचा की कैटेगरी में रखा जाता था। त्वचा के रंग को लेकर खुले तौर पर पक्षपात हुआ करता था।

मलाइका फिल्म इंडस्ट्री में अपने कमाल के डांस के लिए जानी जाती हैं। ‘छैंय्या छैंय्या’, ‘गुड़ नाल इश्क मिठा’, ‘माही वे’, ‘काल धमाल’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’, उनके ब्लॉकबस्टर डांस नम्बर्स में से हैं। मलाइका ने अपना शुरुआती दिनों का ये तजुर्बा नेहा धूपिया के शो “#NoFliterNeha” के चौथे सीज़न में शिरकत करते हुए बताया था।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा आजकल अक्सर अपने रिलेशनशिप की वजह से खबरों में रहती हैं। उन्हें कई दफा अर्जुन कपूर से रिश्ते के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। हालांकि, इसके बारे में मलाइका ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

मलाइका ने कहा, ” वास्तव में मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इससे ज़्यादा खराब शब्दों में कह सकती हूं लेकिन ये सच है। केवल एक चीज़ जो दिमाग़ में आती है वह यह है कि मुझे ऐसे लोगों के लिए बुरा लगता है जो एक निश्चित तरीके से बात करते हैं या व्यवहार करते हैं।

View this post on Instagram

🌞🌻🌼☀..,.. #thursdaythrowback

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

मेरा मतलब है कि जो लोग ये सब किसी के लिए लिखते हैं, उनका दिमाग़ सही नहीं होता या आपमें वास्तव में आत्मसम्मान की कमी है, क्योंकि नॉर्मल इंसान किसी को इस क़दर नीचा दिखाने की क्यों सोचेगा।”

मलाइका ने कहा “मुझे लगता है कि जो लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं उन्हें अपने आपसे कई तरह की शिकायतें होंगी क्योंकि आपके पास एक प्लेटफॉर्म है और आपको वहां कोई पहचान नहीं सकता इसका मतलब वो आराम से किसी के लिए कुछ भी कह सकते हैं। मुझे ऐसे लोगों के लिए काफी बुरा लगता है।”

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading