मनोहर लाल खट्टर ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ!

मनोहर लाल खट्टर ने ली हरियाणा के मुख्यमंत्री की शपथ!

चंडीगढ़ स्थित राजभवन में रविवार दोपहर मनोहरलाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आज ही तिहाड़ जेल से फरलो पर बाहर आए दुष्यंत के पिता अजय चौटाला यहां पहुंचे।

शनिवार को आयोजित बैठक में खट्टर को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके बाद खट्टर और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल से मिलकर मिलकर सरकार बनाने का प्रस्ताव सौंपा।

खट्टर ने बताया कि वे जेजेपी के 10 और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं। वे विवादित विधायक गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। खट्टर ने साफ किया दुष्यंत राज्य के डिप्टी सीएम होंगे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading