मध्य प्रदेश हनीट्रैप कांड: आरोपित महिला की आलीशान जिन्दगी पर एक नज़र!

मध्य प्रदेश हनीट्रैप कांड: आरोपित महिला की आलीशान जिन्दगी पर एक नज़र!

श्वेता विजय जैन अपने मैक अप पर लाखों रुपए खर्च करती थी। श्वेता जैन लग्जरी लाइफ जीने की आदी हो चुकी थी। लेकिन जेल में उसके चेहरे की रंगत उड़ गई है।

मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड में आरोपित महिलाएं इंदौर के जिला जेल में बंद हैं। शुक्रवार को इंदौर जिला जेल में बंद श्वेता विजय जैन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में श्वेता जैन के चेहरे की रंगत उड़ी हुई है।

इंदौर जिल जेल में बंद श्वेता जैन ने जेल में आयोजित एक प्रतियोगिता में भाग लिया था, इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल करने वाली श्वेता विजय जैन हैनीट्रैप मामले की मास्टर माइंड है।

मेकअप पर करती थी लाखों खर्च
श्वेता विजय जैन अपने मैक अप पर लाखों रुपए खर्च करती थी। श्वेता जैन लग्जरी लाइफ जीने की आदी हो चुकी थी। लेकिन जेल में उसके चेहरे की रंगत उड़ गई है।

फाईव स्टार हटलों में गुजरती थी रातें
श्वेता जैन की जिंदगी को लेकर तमाम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शाही जिंदगी की शौकीन श्वेता जैन की अधिकतर रातें रेव पार्टी और पांच सितारा होटलों में गुजरती थी।

नाइट पार्टीयों की शौकीन
पार्टियों में नए ‘शिकार’ को फंसाना श्वेता भली-भांति जानती थी। वह आए दिन ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक सेंटर जाती थी। श्वेता की नौकरानी ने बताया था कि वह आए दिन अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए रोज डेढ़ घंटे मलिश कराती थी।

कहती थी, मेरे जीने का तरीका अलग है
गिरोह में शामिल युवतियों को वह लग्जरी लाइफ जीने का ऐसा आदी बनाती थी कि वह इस गिरोह को छोड़कर बाहर नहीं जा पाती थी।
श्वेता जैन ने अपने वॉट्सएप स्टेटस में लिखा था- ‘मेरे जीने का तरीका थोड़ा अलग है। मैं उम्मीद पर नहीं अपनी जिद पर जीती हूं।’

लक्जरी कार और ड्रेस की शौक
श्वेता के पास लग्जरी कारों के साथ पहवाना, कॉस्मेटिक का बहुत शौक है। इसके पड़ोस में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि श्वेता जो लिपिस्टिक लगाती थी वह विदेश से मांगती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वह खुद को एक फैक्ट्री की संचालक बताती थी जबकि अपने पति को प्रॉपर्टी डीलर बताती थी।

करीब 90 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, ये पांचों महिलाएं अब तक कई हाई प्रोफाइल लोगों से 15 करोड़ रुपए वसूल चुकी थीं। वहीं, करीब 90 अश्लील वीडियो इनके पांचों लड़कियों के लैपटॉप और मोबाइल में मिले हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading