मध्य प्रदेश में हिन्दू- मुस्लिम मिलकर करने जा रहे हैं ऐसा काम की..?

मध्य प्रदेश में हिन्दू- मुस्लिम मिलकर करने जा रहे हैं ऐसा काम की..?

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर गाय का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। इस अस्पताल को बनाने में दोनों ही संप्रदायों के लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अस्पताल कैसा होगा, इसका मॉडल भी तैयार हो चुका है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 260 किमी दूर स्थित खंडवा में सांप्रदायिक सद्भाव की ऐसी लहर चल रही है, जिसकी खुशबू दूर-दूर तक जाना निश्चित है।

यहां अध्यात्म गोसेवा मिशन ट्रस्ट ने मुख्यालय से तक़रीबन 20 किमी दूर सिरसोद गांव में गायों के लिए सर्व सुविधायुक्त अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। यह अस्पताल 14 एकड़ क्षेत्र में होगा।

इस अस्पताल की कल्पना करने वाले कथावाचक पंकज शास्त्री कहते हैं कि सनातन धर्म में सबसे बड़ी सेवा गौसेवा है, हम भगवान कृष्ण को पूजते हैं और भगवान कृष्ण गौ की सेवा करते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके चलते मन में ख्याल आया अस्पताल बनाने का, जहां राज्य के विभिन्न स्थानों से आने वाली गायों का इलाज हो सके. प्रस्तावित अस्पताल का मॉडल भी तैयार हो चुका है। अस्पताल में गौ और गोपाल मंदिर, विशाल गौशाला व अत्याधुनिक उपकरण और गौ एम्बुलेंस भी मौजूद रहेंगी।

इसके साथ ही इस परिसर में अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों के निवास के अलावा गौचर, भूसा गोदाम आदि भी बनाया जाएगा। इस परिसर में गायों के शेड होंगे और बछड़ों के लिए पृथक से निवास बनाया जाएगा। नंदी व घायल व बीमार गायों के लिए अलग से इंतज़ाम किया जाएगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading