मदरसा के छात्रों को ‘जय श्री राम’ नारे को लेकर नहीं की गई जबर्दस्ती- योगी सरकार

मदरसा के छात्रों को ‘जय श्री राम’ नारे को लेकर नहीं की गई जबर्दस्ती- योगी सरकार

उन्नाव जिले में एक मदरसे के छात्रों से जबरदस्ती ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए जाने की बात से उत्तर प्रदेश सरकार ने इनकार करते हुए कहा है कि सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए यह खबर गलत तरीके से फैलाई गई है।

प्रमुख सचिव, सूचना, अवनीश अवस्थी ने इस बात को स्वीकार किया है कि झड़प उस वक्त हुई जब बच्चे किक्रेट खेल रहे थे, लेकिन छात्रों से धार्मिक नारे लगवाए जाने की बात से उन्होंने इनकार किया है।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने और सांप्रदायिक सौहाद्र्र को बिगाड़ने के लिए यह खबर गलत तरीके से फैलाई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की दोपहर को नमाज पढ़ने के बाद जब ये बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए गए तो चार लोगों ने उन्हें पीटा और उन पर ‘जय श्री राम’ बोलने का दबाव डाला। बच्चों के कपड़े फाड़े गए और उनकी साइकिलों को तोड़ दिया गया।

इसके बाद ये बच्चे मदरसे को लौट आए और पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जामा मस्जिद के इमाम के मुताबिक, इस घटना में बजरंग दल के लोगों का एक समूह शामिल था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीन आरोपियों की पहचान भी उनके फेसबुक अकांउट से कर ली गई है। इन आरोपियों ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकांउट्स पर खुद की पहचान बजरंग दल के सदस्यों के रूप में बताई है। हालांकि, इस मामले के संदर्भ में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں