
प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आए जम्मू-कश्मीर के नेता शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर वापस श्रीनगर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में शाह फैसल को एहतिआत के तौर पर हिरासत में ले लिया गया है।
इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि शाह फैसल इस्तानबुल जाने के लिए दिल्ली से उड़ान लेने वाला था लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर वापस कश्मीर भेजा गया है।
शाह फैसल जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं, 3 दिन पहले शाह फैसल ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए कहा था कि जबतक जम्मू-कश्मीर को वही दर्जा नहीं दिया जाता जो 1947 में दिया गया था तबतक घाटी में किसी तरह की ईद नहीं मनाई जाएगी। मंगलवार को शाह फैसल ने एक और ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि धारा 370 खत्म किए जाने से मुख्यधारा खत्म हो गई है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source