भोपाल इंटरनेशनल तब्लीगी इज्तिमा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड,गिनीज बुक में हुआ दर्ज ,जानिए क्यों ?

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय इंटरनेशनल तब्लीगी इज्तिमा दुनिया का सबसे बड़ा तब्लीगी इज्तिमा माना जारहा है जिसमें के 35 देशों से जमातें आयी हैं।

इस बार इज्तिमा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी जमातों के रुकने और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं. पूरे इज्तिमा स्थल पर 4 लेयर सुरक्षा घेरा रखा गया है. मोबाइल एप लॉंच किया गया है. इज्तिमा स्थल पर पॉलिथिन और बीड़ी-सिगरेट के इस्तेमाल पर पाबंदी है।

भोपाल में हर साल होने वाला आलिमी तब्लीगी इज्तिमा अपने पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ शुक्रवार को शुरू हुआ. देश-विदेश से मुस्लिम समाज की सैकड़ों जमातें इसमें शामिल होने आयी हैं. ईंटखेड़ी के घांसीपुरा में इज्तिमा हो रहा है, जो 22 से 25 नवंबर तक चलेगा।

इज्तिमा में पूरी दुनिया से इस्लाम के अनुयायी धर्म की शिक्षा हासिल करने और सिखाने आते हैं. इस दौरान उलेमा की तकरीरें भी होती हैं. इसमें,कुरआन में दी गई शिक्षा के मुताबिक जिंदगी गुजारने की सीख दी जाती है. इस बार आयोजन का 72 वां साल है. ख़ास बात ये है कि दुनिया के इस बड़े धार्मिक आयोजन को गिनीज़ बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں