भिवंडी का उड़ान पुल लोकार्पण से पहले ही बना राजनीतिक अखाड़ा
मनपा निमंत्रण पत्र से विधायक रईस शेख का नाम नदारद, भाजपा ने किया पुल का लोकार्पण
भिवंडी कल्याण नाका से साईं बाबा तक बना उड़ान पुल लोकार्पण से पहले ही राजनीति का अखाड़ा बन गया । श्रेय लेने के चक्कर में भाजपा ने रद्द हुए लोकार्पण समारोह से पहले ही इस पुल का लोकार्पण कर दिया जब की मनपा द्वारा अपलोड किए गए लोकार्पण समारोह के निमंत्रण पत्र से विधायक रईस शेख का नाम नदारद होने के बाद से शहर में इसकी चर्चा शुरू हो गई थी जिसके बाद एमएमआरडीए द्वारा इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया । जबकि इससे पहले भी लोकार्पण को लेकर राजनीतिक दलों में श्रेय लेने की होड देखी जा चुकी है ।
बता दें कि भिवंडी कल्याण नाका से साईं बाबा तक निर्माण किए गए इस उड़ान पुल को लेकर शुरू से ही वाद विवाद बना रहा था। श्रेय लेने की राजनीत होती रही रही है। 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के नेता व भिवंडी पूर्व से विधायक रईस शेख ने इस उड़ान पुल को एक मार्गी उद्घाटन कर शुरू करने की पहल की थी। इसी बीच यह भनक शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लगी। पूर्व सेना विधायक रूपेश महात्रे ने उड़ान पुल का नाम स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के नाम का बोर्ड लगाकर उद्घाटन करके राजनीतिक श्रेय ऐसा काम किया। अब उद्घाटन के तय कार्यक्रम से पहले भिवंडी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उद्घाटन कर राजनीतिक श्रेय लेने का प्रयत्न किया है। उद्घाटन पर प्रतिक्रिया देते हुए भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने मुख्यमंत्री काल में भिवंडी शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपए के कार्य की मंजूरी दी थी। जिसके बीच में शुरू काम को स्थगित देकर शिवसेना की सरकार ने भिवंडी के विकास में अड़चन डाली और नागरिकों पर अन्याय किया। इस उड़ान पुल का सही श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जाता है। इसलिए इस उड़ान पुल का लोकार्पण भाजपा ने किया।
शहर के मुख्य मार्ग भिवंडी – कल्याण रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए शिवसेना के पूर्व विधायक रूपेश महात्रे के प्रयत्न से कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक उड़ान पुल एमएमआरडीए द्वारा निर्माण करने की मंजूरी दी थी।पुल के निर्माण कार्य के दौरान कई तकनीकी अड़चनों के कारण उड़ान पुल का निर्माण समय से पूरा नहीं हो सका था। इसी बीच कोरोना लॉकडाउन और अन लॉक डाउन के कार्यकाल के बीच में उड़ान पुल के निर्माण का कार्य पूरा हुआ है। जिसे लोकार्पण करने के लिए डेढ़ महीने पहले से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का समय मांगा जा रहा था लेकिन किन्ही कारणों बस उद्घाटन का समय मुख्यमंत्री का नहीं मिल पा रहा था। मनपा प्रशासन की तरफ से 21 सितंबर को सोमवार दोपहर में इस उड़ान पुल का ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथ होने का कार्यक्रम तय हुआ था। इस बात की खबर लगते ही भिवंडी भाजपा विधायक महेश चौगुले, भिवंडी भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शेट्टी, आरपीआई भिवंडी शहर अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उद्घाटन कार्यक्रम से 2 दिन पहले शनिवार को पुल पर खुद फीता लगाकर उसे काटकर उद्घाटन कर जनता के लिए खोल दिया। एमएमआरडीए ने 21 सितंबर को उड़ानपुल के होने वाले लोकार्पण के कार्यक्रम को अनिश्चित तिथि के लिए स्थगित कर दिया। इस बाबत एमएमआरडीए के मुख्य अभियंता एमएस नारकर ने 19 सितंबर को अपने पत्र क्रमांक 1079/2020 द्वारा भिवंडी मनपा आयुक्त को सूचित किया है कि यह कार्यक्रम किसी आगामी तिथि के लिए अब टाल दिया गया है।
