भारत ने लगाए प्रतिबन्ध तो इस मुस्लिम देश के प्रधानमंत्री ने कहा गलत के ख़िलाह बोलते रहेंगे,

नई दिल्ली: मलेशिया से भारत आने वाला पॉम तेल आयातकों ने मलेशिया से आयात करना बंद कर दिया है,क्योंकि भारत और मलेशिया के बीच रिश्तों में खटास आरही है इसके चलते ये कार्यवाही हो रही है।

दोनों देशों में कूटनीतिक मसलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयातकों को प्राइवेट तौर पर आयात रोकने की चेतावनी दी है. केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह ही इसके बारे में चेतावनी जारी की थी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद बीते कुछ समय से भारत के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसका असर दोनों देशों के संबंधों पर भी पड़ा है। दरअसल भारत ने मलेशिया से पाम ऑयल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है! इसके बावजूद महातिर मोहम्मद का भारत के खिलाफ जारी सख्त रुख कम नहीं हो रहा है। भारत द्वारा पाम ऑयल के आयात पर प्रतिबंध लगाने के बाद मलेशियाई पीएम ने कहा है कि ‘वह गलत चीजों को लेकर ऐसे ही बोलते रहेंगे, फिर चाहे उनके देश को आर्थिक तौर पर नुकसान ही उठाना पड़े।’

दरअसल, मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर बिन मोहम्मद (Mahathir bin Mohamad) ने भारत सरकार द्वारा कश्मीर और नागरिकता कानून में किए गए संशोधनों की आलोचना की थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने घरेलू आयातकों को मलेशिया से पॉम तेल और पाल्मोलिन आयात बंद करने को कहा था।

वर्तमान में, भारतीय खरीदार मलेशिया से कच्चे या रिफाइन्ड पॉम तेल (Refined Palm Oil) की खरीदारी नहीं कर रहे हैं. इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया, ‘आधिकारिक तौर पर मलेशिया से पॉम तेल या तो कच्चा या फिर रिफाइन्ड तौर आयात पर बैन नहीं है. लेकिन, केंद्र सरकार के निर्देश के बाद कोई इसे आयात नहीं कर रहा है.’ इस शख्स ने आगे बताया कि मलेशिया की तुलना में इंडोनेशिया (Indonesia) से पॉम तेल को प्रीमियम दरों पर आयात किया जा रहा है।

बता दें कि भारत ही दुनियाभर में सबसे अधिक पॉम तेल खरीदता है. ऐसे में भारत के इस कदम से मलेशिया में पॉम तेल की कीमतों पर सीधे तौर पर असर पड़ेगा. इसे मलेशिया में पॉम तेल की इन्वेन्टरी में इजाफा देखने को मिल सकता है।

केंद्र सरकार ने आयातकों को क्या कहा है
इस रिपोर्ट में मुंबई के ट्रेडर के हवाले से लिखा गया है कि भारत सरकार ने उन्हें साफ कर दिया है कि आप मलेशिया से पॉम तेल का आयात कर सकते हैं. लेकिन, अगर आपका शिपमेंट कहीं फंस जाता है तो इसके लिए हमारे पास मत आएं. ऐसे में कोई ट्रेडर्स नहीं चाहता कि उनका शिपमेंट कहीं फंस जाए. भारत सरकार ने मलेशिया पॉम तेल को लेकर पब्लिक में कोई भी बात नहीं कहा है।

भारत में हर साल 90 लाख पॉम तेल आयात होता है
भारत में कुल खाद्य तेल का एक तिहाई हिस्सा पॉम तेल का होता है. भारत सालाना तौर पर करीब 90 लाख टन पॉम तेल आयात करता है. प्रमुख तौर पर यह इंडोनेशिया और मलेशिया से आयात किया जाता है. हालांकि, सरकार की चेतावनी के बाद अब भारतीय पॉम तेल आयातक इंडोनेशिया से 10 डॉलर प्रति टन की प्रीमियम दर पर पॉम तेल का आयात कर रहे हैं।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading