भारत- दक्षिण अफ्रीका आखिरी टेस्ट: रोहित शर्मा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने बनाए 224 रन

भारत- दक्षिण अफ्रीका आखिरी टेस्ट: रोहित शर्मा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने बनाए 224 रन

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। तीसरे टेस्ट का आज पहला दिन खत्म हो चुका है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने शुरूआती लड़खड़ाहट के बाद रोहित शर्मा के तीसरे शतक और रहाणे की फिफ्टी के बूते पहले दिन तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना पाई।

रोहित शर्मा (117) और अजिंक्य रहाणे (83) नाबाद लौटे। खराब रोशनी की वजह से पहले दिन का खेल महज 58 ओवर ही चल पाया।

न्यूज़ ट्रैक हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, सुबह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 39 रन पर ही भारत के तीन विकेट गिरा दिए। मयंक अग्रवाल, पुजारा और कप्तान कोहली के सस्ते में निपटने के बाद रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि बाद में गेयर शिफ्ट करते हुए तेज गति से रन भी बनाए।

दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 185 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। रोहित ने छक्का लगाते हुए अपने करियर का छठा और सीरीज का तीसरा शतक लगाया।

इसी के साथ ‘हिटमैन’ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमेयर का रिकॉर्ड तोड़ा।

हेटमायर ने 2018/19 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में 15 छक्के लगाए थे। रोहित से पहले भारत के लिए यह रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम था।

हरभजन ने 2010/11 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 छक्के लगाए थे। इसके पहले रहाणे ने भी 21वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने इस सीरीज में तीसरा शतक ठोंका

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading