भारत के साथ बैठकों के खिलाफ़ नहीं, मगर अभी इसके लिए यह सही वक़्त नहीं है- पाकिस्तान

भारत के साथ बैठकों के खिलाफ़ नहीं, मगर अभी इसके लिए यह सही वक़्त नहीं है- पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली संविधान की धारा हटाए जाने के बाद भारत के साथ राजनयिक संबंध की किसी भी संभावना से बुधवार को इंकार कर दिया है।

कुरैशी ने यहां प्रेस वार्ता में कहा है कि पाकिस्तान, भारत के साथ बैठकों के खिलाफ नहीं है, किन्तु अभी इसके लिए यह उचित वक़्त नहीं है।
उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा बीते पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद इन दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच तनाव चरम पर है।

पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश की, किन्तु भारत लगातार कहता रहा कि धारा 370 के प्रावधानों को हटाया जाना उसका ‘‘आंतरिक मसला’’ है।

कुरैशी ने यहां प्रेस वालों से कहा कि, ‘‘पाकिस्तान ने वार्ता के माध्यम से भारत के साथ मुद्दों का समाधान करने से परहेज नहीं किया है और पीएम इमरान खान का पहले दिन से ही सकारात्मक रुख रहा है। लेकिन भारत वार्ता से भागता रहा है… और उन्होंने पांच अगस्त को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ कदम उठाया है।

उन्होंने कहा, मैं निकट भविष्य में ऐसी भी राजनयिक संबंध के बारे में नहीं सोचता हूं। यहां तक कि यदि कुछ मित्र बैठक चाहते हैं तो यह व्यर्थ ही होगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading