भारत के फाउद मिर्जा ने रचा इतिहास, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

भारत के फाउद मिर्जा ने रचा इतिहास, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

घु़ड़सावर फाउद मिर्जा ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। वह 20 साल बाद ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले भारत के पहले इक्वेस्टेरियन खिलाड़ी बन गए हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि फरवरी में होगी जब सभी क्वालीफायर्स की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने वाले फाउद ने साउथ ईस्ट एशिया-ओसेनिया क्वालीफायर के एकल वर्ग में ग्रुप-जी में पहला स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की।

मिर्जा देश की तरफ से ओलम्पिक में खेलने वाले तीसरे इक्वेस्टेरियन खिलाड़ी बनने वाले हैं। उनसे पहले सिडनी ओलम्पिक-2000 में इम्तियाज अनीस और एटलांटा ओलम्पिक-1996 में दिवगांत विंग कमांडर आईजे लाम्बा ने इक्वेस्टेरियन में ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। फाउद छह क्वालीफाइंग स्पर्धा में कुल 64 अंक जुटाने में सफल रहे।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں