नई दिल्ली:इंडोनेशिया में हुई एशियन बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में भारतीय सेना के मेजर अब्दुल कादिर खान ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है,रजत पदक जीतकर भारतीय सेना के साथ साथ पूरे देश के लिये शानदार उपलब्धि है।

बॉडी बिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले अब्दुल कादिर खान भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ सिग्नल का हिस्सा हैं। खास बात ये है कि मेजर कादिर ने पहली बार इस तरह की किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।
53वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2019 का आयोजन 2 अक्टूबर को किया गया था।
समाचार एजेंसी एनएनआई ने इस खबर को शुक्रवार दोपहर प्रकाशिक किया। खास बात ये है कि मेजर कादिर ने पहली बार इस तरह की किसी बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अब्दुल कादिर खान को इस शानदार कामयाबी पर बधाई देते हुए ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि “इंडोनेशिया में आयोजित 53 वीं एशियाई बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने के लिए #IndianArmy Corps of Signals के मेजर अब्दुल कादिर खान को बधाई। हम सभी के लिए गर्व का क्षण!
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source