भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज़ करवाएंगे महमूद प्राचा

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज़ करवाएंगे महमूद प्राचा

एडवोकेट महमूद प्राचा ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिए गए बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि वे केवल परवेश वर्मा को कानूनी नोटिस जारी नहीं करेंगे, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएँगे।

बता दें की चुनाव आयोग ने भी प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन के भीतर जवाब देने को कहा है।

आयोग ने बुधवार को जारी नोटिस में वर्मा के बयान से चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन होने के आधार पर जवाब तलब किया है। उन्हें गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक आयोग के समक्ष अपना जवाब देने को कहा गया है।

नोटिस में आयोग ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने एक इंटरव्यू में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बारे में भड़काऊ बयान दिया, जिसका सोशल मीडिया पर भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा आयोग ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में वर्मा द्वारा एक जनसभा में दिए गए भाषण में भी शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के बारे में भड़काऊ बयान देने का हवाला देते हुए इसे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

आयोग ने उनके बयान से सामाजिक सौहार्द्र प्रभावित होने की आशंका के कारण इसे जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन होने के आधार पर वर्मा को अपना पक्ष रखने को कहा है। उन्हें आयोग ने 30 जनवरी (गुरुवार) को 12 बजे तक अपना जवाब देने का समय दिया है।

 

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading