भाजपा विधायक बोले, सलमान खान पर रासुका लगाया जाए और बिग बॉस को बैन किया जाए !

भाजपा विधायक बोले, सलमान खान पर रासुका लगाया जाए और बिग बॉस को बैन किया जाए !

उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक विधायक ने से टीवी शो ‘बिग बॉस’ को प्रतिबंधित करने की मांग की है. भाजपा विधायक ने यह मांग भी की है कि अश्लीलता फैलाने के लिये कार्यक्रम के मेजबान तथा अभिनेता सलमान खान के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जाए.

गाजियाबाद जिले के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इस बारे में एक पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि कलर्स चैनल पर प्रसारित ‘बिग बॉस’ सामाजिक समरसता को समाप्त कर, अश्लीलता और असभ्यता को बढ़ावा देता है. विधायक ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस फूहड़ कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है.

विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा, ‘परिवार के साथ टीवी देखना मुश्किल हो गया है. हमारी संस्कृति को तबाह कर रहे ऐसे किसी भी टीवी धारावाहिक को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिये. इसे तुरंत प्रतिबंधित करना चाहिये.’ उन्होंने कलर्स चैनल के मालिक और कार्यक्रम के संपादक पर भी रासुका लगाने की मांग की. इससे पहले गाजियाबाद के लोनी इलाके में सोमवार और बुधवार को कुछ हिंदू संगठनों ने इस टीवी कार्यक्रम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सलमान खान का पुतला फूंका था.

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading