
रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादित बयान सोशल मीडिया पर आने से मामला गरमा गया है। इंदिरा कॉलोनी में आयोजित रामलीला में रावण की भूमिका अदा करते हुए ठुकराल ने कहा कि सीता जी तो ‘मेरी जान’ है। ठुकराल के इस विवादास्पद डायलॉग पर रामलीला के आयोजकों ने भी आपत्ति जताई है।
आयोजकों के आपत्ति के बाद भी ठुकराल ने अपना अभिनय जारी रखा। ठुकराल के डायलॉग को सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। ठुकराल रामलीला के मंचन के दौरान साधू का वेष धारण कर सीता जी के पास पहुंचे। उन्होंने सीता से कहा कि आप बहुत जवान दिख रही हैं। तुम्हें देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तुम कहीं की राजकुमारी हो।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source