भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की गायब, मचा हड़कंप !

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की गायब, मचा हड़कंप !

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा पिछले तीन दिन से लापता है।

छात्रा के परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। न्यूज18 के खबर के मुताबिक तहरीर के बावजूद अभी तक इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

छात्रा के परिजनों ने बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद और कॉलेज के डायरेक्टर पर छात्रा को गायब कराने के आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। बता दें यह कॉलेज पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद का है।

बता दें की लड़की ने सोशल मीडिया पर शोषण के आरोप संबंधी वीडियो पोस्ट किया था। कानून की पढ़ाई कर रही 23 साल की छात्रा शनिवार से गायब है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के लॉ कॉलेज की एक छात्रा का है।वीडियो में वह रो-रोकर इल्जाम लगा रही है कि ‘संत समाज के एक बहुत बड़े नेता’ ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है और अब उसकी हत्या करना चाहते हैं।

इसके बाद से लड़की गायब है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण का इल्जाम लगाया है। हालांकि पूर्व बीजेपी सांसद स्वामी चिन्मयानंद के प्रवक्ता का कहना है कि इल्जाम झूठें हैं और यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading