ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन पर जताया खेद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन पर जताया खेद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर बात की।

इस दौरान मोदी ने जॉनसन के सामने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन का मुद्दा उठाया। इस पर जॉनसन ने खेद जताते हुए उचित कार्रवाई की बात की।

इसके साथ ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने भारतीय उच्चायोग को सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान मोदी ने जॉनसन को प्रधानमंत्री बनने की बधाई दी और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करने की बात कही।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तानी समर्थकों द्वारा प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। इसपर भारत ने ब्रिटेन के सामने अपनी चिंता प्रकट की।

जॉनसन के साथ बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि आतंकवाद से दुनिया के सभी हिस्से प्रभावित हैं इनमें भारत और यूरोप भी है। उन्होंने आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। विशेषकर आईएस जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ। दोनों नेताओं के बीच फ्रांस में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में वार्ता करने पर भी सहमति बनी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading