बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- 2019 में ही बनेगा राम मंदिर !

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- 2019 में ही बनेगा राम मंदिर !

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान आया है. राम मंदिर मुददे को लेकर एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही भव्य और दिव्य राममंदिर  बनेगा और 2019 में ही मंदिर का निर्माण होगा. इसे कोई रोक नहीं सकता.  इसके साथ ही साक्षी महाराज ने यह भी कहा कि अधिकतर मुस्लिम पक्षकार भी मंदिर वहीं बनाने के पक्ष में हैं.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने बताया कि शिया समुदाय ने भी कहा है कि सारी जमीन मंदिर को दे दें. साक्षी महाराज का कहना है कि जो सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, उसमें तथ्य, मंदिर के पक्ष में हैं. इसलिए पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी राम मंदिर के पक्ष में जाएगा. जो हिंदू चाहते हैं कि राम मंदिर वहीं बने, उनकी इच्छा पूरी होगी.

राम मंदिर निर्माण को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि एक-दो महीने में अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी और वह खुशखबरी होगी भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण की. इस दौरान वे पीएम नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ करते ऩजर आये. उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 100 दिनों में इतने बड़े-बड़े काम किए हैं कि कोई सोच नहीं सकता. चाहे धारा 370 जम्मू कश्मीर से हटाने का मुद्दा हो या दूसरे बड़े फैसले हों. राम मंदिर निर्माण का श्रेय भी नरेंद्र मोदी को ही मिलने वाला है क्योंकि मोदी के बारे में कहा जाता है कि मोदी है तो मुमकिन है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading