बीजेपी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट, हरियाणा से लड़ सकती हैं चुनाव !

बीजेपी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट, हरियाणा से लड़ सकती हैं चुनाव !

पहलवान महावीर फोगाट और पदक विजेता उनकी बेटी बबीता फोगाट सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. दंगल फिल्म इन्हीं दोनों की कहानी पर बनी है. जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की खेलकूद इकाई के प्रमुख महावीर फोगाट पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल होंगे. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में विभाजन के बाद हिसार के सासंद दुष्यंत चौटाला ने पिछले साल जननायक जनता पार्टी बनायी थी. महावीर फोगाट और बबीता फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले बीजेपी से जुड़ रहे हैं.

 

दोनों खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू और हरियाणा प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बडाला की उपस्थिति में शामिल हुए. बबीता फोगाट एवं महावीर फोगाट का पार्टी में स्वागत करते हुए रिजिजू ने कहा कि बबीता ने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और देश का नाम रौशन किया है. रिजिजू ने कहा कि उनके पिता भी अनुकरणीय हैं जिन्होंने अपनी पुत्रियों को कोचिंग दी और उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनाया.

 

बीजेपी में शामिल होने की वजह के बारे में पूछे जाने पर महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘हम नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रम से प्रभावित हैं.’’ उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म करने के मोदी सरकार के फैसले को ‘सही फैसला’ बताया.

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर फोगाट ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 का हटाना और लिये गये कई अन्य निर्णयों ने मुझे और मुझ जैसे लाखों देशवासियों को प्रभावित किया. हम सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में बीजेपी में शामिल होंगे.’’

 

उन्होंने हरियाणा की मनोहर लाख खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार की यह कहते हुए तारीफ की कि उसने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से युवाओं को नौकरियां दीं.

 

अनुच्छेद 370 के निरसन पर बबीता फोगाट ने ट्वीट किया था, ‘‘यह दिन सदैव याद रखा जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सलाम. जयहिंद.’’

 

हालांकि उन्होंने ‘कश्मीर से दुल्हन’ संबंधी बयान देकर विवाद पैदा करने वाले खट्टर का बचाव भी किया था और मीडिया से उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश न करने की अपील की थी.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading