बीजेपी नेता का खुलासा- 4000 करोड़ रुपए केंद्र को वापस करने के लिए कुछ घंटों के लिए मुख्यमंत्री बने थे फडणवीस!

बीजेपी नेता का खुलासा- 4000 करोड़ रुपए केंद्र को वापस करने के लिए कुछ घंटों के लिए मुख्यमंत्री बने थे फडणवीस!

महाराष्ट्र में 23 नवंबर को अचानक देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था। फडणवीस करीब 80 घंटे मुख्यमंत्री रहे और फिर बहुमत साबित करने से पहले उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अब इस घटना के करीब 10 दिनों के बाद भारतीय जनता पार्टी सांसद अनंत हेगड़े ने इस राज़ से पर्दा उठाया है कि क्यों फडणवीस सिर्फ 80 घंटों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने।

हेगड़े के मुताबिक फडणवीस केंद्र को 40000 रुपए लौटाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

अनंत हेगड़े ने कहा कि आप सबको पता ही है कि हमारे नेता महाराष्ट्र में 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बने थे। फिर फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया था। आखिर उन्होंने ये ड्रामा क्यों किया था?

क्या हम नहीं जानते थे कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वो मुख्यमंत्री बने। ये ऐसा सवाल है जो हर कोई पूछ रहा है।

मुख्यमंत्री के पास करीब 40 हजार करोड़ रुपये का एक्सेस था। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की सरकार सत्ता में आती तो वे इस 40 हजार करोड़ रुपये का दुरुपयोग करती।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading