बीजेपी को शिवसेना की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए- रामदास अठावले

बीजेपी को शिवसेना की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए- रामदास अठावले

शनिवार को राजग सरकार में मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइ) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा को शिवसेना की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।

सरकार बनाने के लिए उसे शिवसेना को कम से कम पांच साल के लिए उप मुख्यमंत्री का पद हर हाल में देना चा​हिए।

अपने बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है। भले ही भाजपा की तुलना में शिवसेना को कम सीटें मिली हैं, लेकिन उसके बिना सरकार का गठन नहीं किया जा सकता है।

इसलिए भाजपा को शिवसेना के ढाई-ढाई साल सरकार चलाने के प्रस्ताव पर विचार करना चाहिए। अठावले ने कहा कि अगर भाजपा को शिवसेना का यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है तो केंद्र के साथ ही साथ राज्य में भी उसे ज्यादा मंत्री पद देना चाहिए। इससे शिवसेना मान सकती है।

इसके अलावा हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को मिली दो हफ्ते की फरलो पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को भाजपा पर करारा तंज कसा। प्रियंका ने मराठी में ट्वीट कर लिखा, ‘अखिल भारतीय भ्रष्टाचार धुलाई मशीन चालू आहे।

वहीं, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘संसद भवन से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे खूबसूरत और ऐतिहासिक इलाके के सौंदर्यीकरण का ठेका एक गुजराती कंपनी को दिया गया है और अनुमानित खर्च 12,450 करोड़ रुपये है।

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपये है। भाजपा सरकार होश खो रही है। किसानों की समस्याओं की अनदेखी करके वे अपने मित्रों की जेबें भर रही हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading